गया/शेरघाटी । दो बाइक की आपस में टक्कर हो जाने से एक बाइक सवार शख्स की मौत हो गई। इलाज के लिए ले जाने के क्रम में रास्ते में मौत हुआ। जबकि दूसरा बाइक सवार युवक गंभीर तौर से जख्मी बताया जा रहा है। घटना आज वाले शिवाला स्थानीय शहर में घटित हुई जब स्थानीय शहर के रमना मुहल्ला निवासी एवं सिंगार स्टोर संचालक अमरनाथ अग्रवाल प्रतिदिन की तरह आज भी अहले सुबह स्थानीय शहर स्थित शिवाला माथा टेकने पहुंचे थे। माथा टेक कर जब वह अपने स्कूटी से घर वापस आने के लिए स्टार्ट ही किया था कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उनके वाहन जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें लगभग 55 वर्षीय शख्स अमरनाथ अग्रवाल बुरी तौर पर जख्मी हो गए। विदित हो कि घटनास्थल के पास ही उनकी दुकान थी। टक्कर की वारदात में दूसरा बाइकर भी जख्मी बताया जा रहा है। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को तत्काल इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल शेरघाटी पहुंचाया। घायल अमरनाथ अग्रवाल की प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया। जिनकी रास्ते में ही मौत हो गई।


