Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

डोभी पुलिस शराब कांड तथा मारपीट के मामले में तीन फरार वारंटी को दबोचा। // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।


 
संवाददाता, निरंजन कुमार, गया
गया/डोभी । डोभी पुलिस शराब कांड तथा मारपीट के मामले में फरार तीन वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के मोहनडीह गांव निवासी चंदर मांझी का पुत्र बिरजू मांझी तथा पिपरिहिया गांव निवासी रामेश्वर मांझी का पुत्र विनोद मांझी के विरुद्ध पूर्व में शराब कांड में कांड संख्या 761/21 दर्ज किया गया था। वही, मारपीट के मामले में फरार वारंटी थाना क्षेत्र के निमियाटांड़ गांव निवासी दिलीप दास का पुत्र शंकर दास के विरुद्ध पूर्व में कांड संख्या 10/22 दर्ज किया गया था। पुलिस की गिरफ्त में आए सभी तीनों फरार वारंटी को मेडिकल चेकअप के बाद सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।