गया/डोभी । डोभी थाना क्षेत्र के डोभी-चतरा सड़क मार्ग के कंजियार गांव के पास एक बाइक सवार व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में घटना स्थल पर मौत हो गयी। यह घटना सोमवार की रात्रि की बताई जाती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान गया जिले के धनगाई थाना क्षेत्र के देवनिया गांव के कजरा टॉड के स्व भुनेश्वर यादव के 23 वर्षिय पुत्र पिंटू यादव है। मृतक अपने ससुराल डोभी थाना क्षेत्र के अमारुत निवासी होरिल यादव के घर से अपना घर दिवनिया के लिए निकला था। इसी क्रम में बाइक सवार युवक कंजियार गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दुर्घटना घटी। स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना सोमवार की मध्य रात्रि को डोभी पुलिस को दिया।तत्पश्चात डोभी पुलिस दल-बल के साथ पहुँचकर शव को अपने कब्जे मे ले लिया। मंगलवार की सुबह पोस्टमॉर्टम के लिए गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कालेज भेज दिया। ड्यूटी में तैनात डोभी थाने के एसआई किशुन रॉय ने बताया पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा जाएगा।
- होम
- राज्य चुनें
- _आंध्र प्रदेश
- _अरुणाचल प्रदेश
- _असम
- _बिहार
- _छत्तीसगढ़
- _गोवा
- _गुजरात
- _हरियाणा
- _हिमाचल प्रदेश
- _झारखण्ड
- _कर्नाटक
- _केरल
- _मध्य प्रदेश
- _महाराष्ट्र
- _मणिपुर
- _मेघालय
- _मिजोरम
- _नागालैंड
- _ओडिशा
- _दिल्ली
- _पंजाब
- _राजस्थान
- _सिक्किम
- _तमिल नाडू
- _तेलंगाना
- _त्रिपुरा
- _उत्तर प्रदेश
- _उत्तराखंड
- _पश्चिम बंगाल
- _जम्मू कश्मीर
- _लद्दाख
- लाइव न्यूज़
- समाचार पत्र
- वायरल सच
- धर्म चक्र
- खेल संसार
- राजनीति
- सम्पादकीय
- हमारी टीम
- सम्पर्क सूत्र