
संवाद सूत्र-नविन चन्द्र महतो (सरायकेला)
सरायकेला जिला के गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र के अंसगी ईटागढ़ पुल निर्माण मांग को लेकर भाजपा ने गम्हरिया प्रखंड कमेटी ने बुधवार को धरना प्रदर्शन किया। प्रखंड अध्यक्ष अमित सिंह देव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सरकार व विभाग को 15 जनवरी 2022 तक का अल्टिमेटम दिया गया। अमित सिंह देव ने कहा कि 9 वर्ष पहले पुल का शिलान्यास हुआ था। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार और स्थानीय विधायक कि लापरवाही से पुल का निर्माण नहीं हो पा रहा है।
