Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पंचायत सरकार भवन व मोबाइल टावर उड़ाने वाले नक्सलियों के टीम लीडर को किया गिरफ्तार। // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।



संवाददाता- निरंजन कुमार, गया
गया/औरंगाबाद : पंचायत चुनाव के दौरान अति नक्सल प्रभावित औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के जुड़ाही गांव में पंचायत सरकार भवन और मोबाइल टावर उड़ाने की घटना को अंजाम देने वाले नक्सलियों के टीम लीडर को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है पुलिस कप्तान कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि टीम लीडर रामप्रसाद भुईंयां को सीआरपीएफ, एसटीएफ एवं मदनपुर पुलिस के संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया है। 
उन्होने बताया कि पिछले माह 23 नवम्बर को माओवादियों ने शीर्ष नक्सली संदीप यादव और विवेक यादव के नेतृत्व में दक्षिणी उमगा पंचायत के पंचायत सरकार भवन और एक निजी कंपनी के मोबाइल टावर को आइईडी विस्फोट कर उड़ा दिया था इस मामलें में नक्सलियों के खिलाफ मदनपुर थाना में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, यूएपीए एक्ट और भादवि की अन्य सुसंगत धाराओं के तहत 37 नामजद और अज्ञात नक्सलियों केे खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी मामले के उद्भेदन के लिए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौतम शरण ओमी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम गठित की गई थी। इसी टीम ने मामले में घटना को अंजाम देने में संलिप्त नक्सली टीम के उप लीडर रामप्रसाद भुईंयां को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार नक्सली मदनपुर थाना के आजाद बिगहा गांव का निवासी है। पुलिस टीम द्वारा उससे आवश्यक पूछताछ की जा रही है। 
पूछताछ से कई और नक्सली कांडों का उद्भेदन होने की उम्मीद है।