बोधगया में आफत बनकर टूट पड़े बिजली और ठनका ने लगभग 150 भेड़ों की जाने ले ली। घटना बोधगया थाना क्षेत्र के बापूनगर की है। कल हुई मुसलाधार बारिश और गिरे ठनके की वजह से भारी संख्या में भेड़ो की मौत ने गड़ेरियों के सामने रोजीरोटी की गंभीर समस्या उत्पन्न कर दी है। दर असल में भेड़ो के झुंड को हो रही तेज मुसलाधार बारिश की वजह से सभी को एक कैंपस में गडेरियों ने सुरक्षित रखने की कोशिश की थी। लेकिन प्रकृति को कुछ और ही मंजूर था। जहां भेड़ो को सुरक्षित रखी गई थी वही प्रकृति आफत बन कर बरस गया। इस घटना में ढेर सारे भेड़ों की मौत हो गई प्रशासन को जब इसकी सूचना मिली तो मौके पर पहुंचकर बोध गया के वीडियो और पुलिस राहत के लिए पहुंच गई है


