
संवाददाता- निरंजन कुमार,गया
गया/डोभी । डोभी पुलिस ने थाना क्षेत्र के घोड़ाघाट गांव के समीप से दो अवैध बालू लदे ट्रेक्टर को जप्त किया है। इस घटना की जानकारी डोभी थानाध्यक्ष अजय कुमार ने दिया।
बताया बिना कागजत के दो बालू लदे ट्रैक्टर को जप्त किया गया है। इसकी जानकारी खनन विभाग को दे दी गयी है। वही, इस कार्य मे संलिप्त तीन अन्य व्यक्ति का भी नाम आ रहा है।
मुख्य जानकारी खनन विभाग को दी गई है। बताया रंजीत सिंह का पुत्र बंटू सिंह, स्व मोहन सिंह का पुत्र चिंटू सिंह और जोगेशर सिंह का पुत्र कमेंद्र सिंह शामिल है। प्राथमिकी दर्ज की गई है। आगे की करवाई की जा रही है।
