Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

पद्मश्री छुटनी महतो का गाजे-बाजे के साथ स्वागत//LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।

संवाद सूत्र-नविन चन्द्र महतो ( सरायकेला)


राष्ट्रपति के हाथों पद्मश्री से सम्मानित सरायकेला के बीरबांस निवासी छुटनी महतो को गुरुवार देर शाम को सरायकेला पहुंची। जहां जगह जगह पद्मश्री छुटनी महतो को भव्य स्वागत किया गया। रांची से लौटते क्रम में चौका मौड़ पर राजनीति संगठन व समाजिक के लोगों ने पद्मश्री छुटनी महतो को स्वागत किया गया। इधर कांड्रा में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। मौके पर रमेश हांसदा, गणेश माहाली , जिला परिषद सदस्य सुधीर महतो, भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष रश्मि साहू, इधर गम्हरिया के बलरामपुर के ग्राम प्रधान विनोद महतो , दीपक महतो, गंगाधर महतो, अशोक महतो, आजसू नेता सह समाजसेवी खगेन महतो आदि मौजूद रहे। वहीं छुटनी महतो अपने स्वागत से गदगद नजर आई। और कहा डायन प्रताड़ना के खिलाफ अंतिम सांस तक जारी रहेगा।