Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

छुटनी महतो को आदिबासि कुड़मि समाज ने चौका मोड़ में किया स्वागत / / LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
          संवाददाता : सम्भू सेन (सराइकेला)
सराइकेला।  चौका मोड़ पर आदिबासि कुड़मि समाज सरायकेला-खरसावां जिला के अध्यक्ष मनोज महतो के नेतृत्व में पद्मश्री छुटनि महतो का गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया गया. वो आज दिल्ली से पद्मश्री पुरस्कार लेकर वापस लौटी. उन्होंने मोड़ पर शहीद अजीत-धनंजय महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. उन्होंने भारत सरकार द्वारा देश के श्रेष्ठ सम्मान से नवाजे जाने पर खुशी जाहिर करते हुए आभार व्यक्त किया. साथ ही समाज को डायन-बिसाहि जैसे अंधविश्वास और सामाजिक कुरीतियों से बाहर निकलकर समाज के विकास में सहभागी बनने का अपील किया. 
मौके पर उपस्थित केंद्रीय अध्यक्ष प्रसेनजीत महतो ने कहा कि राज्य और जिला के साथ ये पूरे समाज के लिए गर्व और प्रेरणा की बात है. संगठन में केंद्रीय महिला सचिव के रुप में जुड़े होने से सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में अहम भागीदारी मिलेगा. उन्होंने समाज और सरकार से यथासंभव सहयोग की अपील की.
मौके पर मुख्य रूप से कालोसोना महतो, पंचानन महतो, सुकदेव महतो, प्रकाश महतो, घनश्याम महतो, गौरांगो महतो, अर्जुन महतो, राजकिशोर महतो, राजेश महतो, रामाशीष महतो आदि मौजूद रहे.