
संवाद सूत्र-नविन चन्द्र महतो (सरायकेला)
सरायकेला जिला के गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगह में मां दुर्गा का अष्टमी पुजा किया गया।जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर पूजन-अर्चन किया।मंदिर व पूजा पंडाल परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सुबह के भोर से ही महिलाएं, पुरुष व बच्चे माता के दर्शन को लंबी कतार में लगकर माता की पूजा-अर्चना कर दर्शन कर रहे थे। दुर्गा पूजा मैदान गम्हरिया, श्री श्री सर्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी छोटा गम्हारिया,NKS Field (नव युवक कल्याण संघ) श्री श्री सर्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी बलरामपुर,समेत कई अन्य दुर्गा मंदिर व पंडालो पर सुबह से ही श्रद्धालुओं ने कतार(लाईन) में लग कर पुजा अर्चना किया।
