
संवाददाता - निरंजन कुमार, गया
गया। जिस बाप के चार चार बेटे चीन और पाकिस्तान जैसे दुश्मन देश के दांत खट्टे कर दिए , उस बाप की संपत्ति पर दबंगों द्वारा जबरन कब्जा किए जाने की घटना ने बिहार पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है। जिसने भी यह घटना सुनी उसे विचलित कर दिया है। दरअसल… पूरा मामला बुनियादगंज थाना क्षेत्र के सोंधी का है। फौजी के पिता ने आज गया के एसएसपी आदित्य कुमार की जनता दरबार में पहुंच कर अपने जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। दबंगों ने फौजी के जमीन पर जबरन लगे लहराते फसल को रौंद डाला है। आपको बता दें कि दुश्मन देश चीन के साथ गेलवान और कश्मीर घाटी में दुश्मनो की फौज के दांत खट्टे कर देने वाले इस फौजी पिता की दर्द का एहसास गया की पुलिस को नहीं है। उल्टी स्थानीय थाने की पुलिस दबंगों के पक्ष में तथाकथित काम करने का आरोप पीड़ित सेना के जवान के पिता ने लगाया है। पूर्व में भी फौजी पिता के भाई की भी हत्या दबंगों द्वारा कर दी गई थी। तब से लेकर अब तक पुलिस के आगे गुहार लगाते लगाते थक चुके फौजी के पिता ने अपने गांव सोंधी में अपनी लड़ाई खुद लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि जब पुलिस से विश्वास उठ जाए तो अब एक लड़ाई अपने देश के अंदर ही सेना का धर्म अपनाते हुए लड़ना पड़ेगा। आज देश के दुश्मन से ज्यादा भीतर घाट अपने देश के अंदर अपराधियों उग्रवादियों से करना पड़ रहा है , जो दुख की बात है। पुलिस और प्रशासन की सांठगांठ अब देश के नागरिकों के बजाय अपराधियों से हो गई है। जिसका खामियाजा अपने देश के अंदर रहने वाले देशवासियों को झेलना पड़ रहा है। वही इस संदर्भ में गया के एसएसपी आदित्य कुमार ने बताया कि मामला प्रकाश में आया है एयर स्थानीय थाना को सूचना दे
दी गई है इस मामले पर एफआई कर जो भी दोषी है उसे जल्द से जल्द पुलिस गिरफ्तार करेगी ।
