
संवाद सूत्र-नविन चन्द्र महतो (सरायकेला)
सरायकेला जिला के कुकडू प्रखंड क्षेत्र के तिरुलडीह शहीद स्थल पर अजित - धनंजय महतो के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। शहिद चौक सिरुम के सहीद वेदी पर झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के अध्यक्ष , झामुमो जिला सह सचिव सह समाज सेबी सुनिल कुमार महतो व ईचागढ़ के विधायक सविता महतो, हरेलाल महतो , आस्तीक महतो और सदसो के द्वारा माल्यार्पण किया गया। साथ ही यूपीएससी 2020 में चयनित चाण्डिल के खुंटी निवासी विकास कुमार महतो को सहीद चोक सिरुम मैं झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ता देकर विकास को सम्मानित किया गया, साथ ही झारखंड आंदोलनकारी सुनील कुमार महतो के द्वारा गुलदस्ता के शाल ओड़ाकर विकास कुमार महतो को सम्मानित किया, साथ ही पुर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से शहिद चौक सिरुम मे आयोजित निशुल्क नेत्र जांच शिवीर का उद्घाटन विकास कुमार महतो के हाथों फिता काटकर शुरुआत किया गया। मौके पर गुणाधर महतो, रामनाथ महतो, धनंजय महतो, राजेश गोप, कांग्रेस महतो, संतोष,जतीन महतो, अशोक महतो, नबीन महतो, संतोष कु महतो, हेमन्त सिंह सरकार,आदि सदस्य उपस्थित थे।
