Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

किसान संगठनों के आह्वान पर भारत बंद का व्यापक असर, राष्ट्रीय राजमार्ग NH2 डोभी बाराचट्टी कई घंटों रहा ​बाधित। // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।


संवाददाता- निरंजन कुमार,गया
गया/डोभी । गया जिला के डोभी बाराचट्टी में बंद के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग समेत सभी प्रमुख सड़कों का आवागमन रहा बाधित। बंद में वामपंथी नेताओं समेत राजद-कांग्रेस के कार्यकर्ता भी उतरे। गया तीनों काले कृषि कानूनों को रद्द करने, प्रस्तावित बिजली बिल-2020 वापस लेने, बिहार में कृषि मंडी को पुनर्बहाल करने, एम एस पी को कानूनी दर्जा देने, श्रम कानूनों पर हमला बंद करने और चार श्रम कोड को रद्द करने, महंगाई, बेरोजगारी दूर करने समेत अन्य मांगों को लेकर किसान संगठनों के संयुक्त आह्वान पर आज भारत बंद का असर प्रखंड मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाके में व्यापक असर रहा। 
बन्द का किसान-मजदूर समेत छात्र-नौजवानों ने समर्थन दिया और मोदी सरकार की तानाशाही का जोरदार विरोध किया।भाकपा-माले सहित महागठबंधन (भाकपा, माकपा, राजद, कांग्रेस) तथा अन्य संगठनों ने बन्द का सक्रिय समर्थन किया। डोभी गया जिला  रोड को माले कार्यकर्ताओं ने सुबह ही बन्द करा दिया। गया के शेरघाटी, डोभी, बाराचट्टी से गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग दो को भी घंटों जाम किया गया।
जिसका नेतृत्व श्रीचंद दास, शीला वर्मा, रामलखन प्रसाद, संजय मंडल ने किया। इमामगंज में माले प्रखंड सचिव डोमन पासवान, कुलदीप प्रसाद, हर्ष नारायण शर्मा के नेतृत्व में बाजार बंद करवाया गया तथा सड़क जाम किया गया। बंद का किसान-मजदूर समेत छात्र नॉजवानो ने जोरदार समर्थन दिया और मोदी सरकार की तानाशाही का जोरदार विरोध किया। विरोध प्रदर्शन सुबह लगभग 11 बजे से 4 बजे तक शांति पूर्वक किया गया।वही मौके पर फंसे गया पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार ने कहा कि मैं पूरी तरह से यह प्रदर्शन को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने का प्रयासरत हूँ