Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

भारत सरकार कृषि कानून को जब तक वापस नहीं लेती तब तक आंदोलन जारी रहेगा-राजद। // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।

संवाददाता- निरंजन कुमार,गया
गया- किसानों के किसान कानूनों के विरोध में विपक्षी पार्टियों ने किसानों के समर्थन में भारत बंद का समर्थन करते हुए बिहार के गया जिले में राजद विधायक विनय यादव एवं मंजू अग्रवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ताओं ने गाँधी मैदान से जुलूस निकाला जो शहर के काशीनाथ मोड़, समाहरणालय, केदारनाथ मार्केट, जी.बी रोड होते हुए टावर चौक पहुँची। इस दौरान बंद समर्थक कृषि कानून के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते नजर आ आए। लोग सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते नजर आ रहे हैं। 
बंद समर्थकों का कहना है कि भारत सरकार कृषि कानून को जब तक वापस नहीं लेती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।शहर के टावर चौक के पास तीन किसान के क़ानून के विरोध,महंगाई के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओं ने माथे पर कद्दू का टोकरी लेकर  केंद्र सरकार, बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। राजद विधायक विनय यादव ने कहा कि उनकी पार्टी ने भारत बंद का समर्थन किया है क्योंकि कृषि कानून किसानों के हित में नहीं है। इस कारण सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन किया जा रहा है और यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार किसी कानून को वापस नहीं लेती। उन्होंने महंगाई के खिलाफ माथे पर कद्दू का टोकरी लेकर प्रदर्शन किया।