Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

ऑनलाइन नामांकन दाखिल करने में पदाधिकारियों को हो सकती है परेशानी // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।

संवाददाता- पंकज मिस्त्री, बांका

चान्दन/बांका:  बांका जिला के चांदन प्रखंड में 9वें चरण में पंचायत चुनाव होना है।जिसमें सभी पदों के प्रत्याशियों को ऑनलाइन नामांकन दाखिल कराना होगा साथ ही सभी प्रत्याशी ऑनलाइन नामांकन शुल्क भी जमा कराना होगा। बिहार पंचायत चुनाव 2021 में सभी पदों के प्रत्याशियों को ऑनलाइन नामांकन दाखिल करने का मौका तो मिलेगा लेकिन सबसे बड़ी  समस्या यह है कि बांका जिले के चांदन प्रखंड में कोई भी इंटरनेट सुविधा का प्रावधान नहीं रहने के कारण सभी पदों के प्रत्याशियों को घंटों लाइनों में लगना पड़ेगा क्योंकि इंटरनेट की सुविधा चांदन प्रखंड में मोबाइल के माध्यम से जिओ एवं एयरटेल के सहारे ही इंटरनेट  से संबंधित कार्य का काम किया जाता है। जो हमेशा सरवर का प्रॉब्लम देखा गया है। यहां तक कि RTPS काउंटर पर भी सही ढंग से कोई भी कार्य समय पर नहीं हो पाता है। जिसके कारण 29 नवंबर को होने वाले पंचायत चुनाव में सभी प्रत्याशियों एवं प्रखंड के पदाधिकारियों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। जिला पदाधिकारी के द्वारा किस तरह से चान्दन प्रखंड में इंटरनेट की सुविधा दी जाती है। ताकि सभी पदों के प्रत्याशियों को घंटों लाइनों में खड़ा रहना ना पड़े।