Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

बाइक की चपेट में आने से दो किशोर गंभीर रूप से घायल, चल रहा है इलाज। // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।


संवाददाता निरंजन कुमार,गया
गया/बाराचट्टी। धनगांई थाना क्षेत्र के कठौतिया गांव में तेज गति बाइक के चपेट में आने से दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज गति से जा रहे बाइक के चपेट में दो किशोर आ गए।
जिसका पहचान कारु यादव के 12 साल के पुत्र धर्मेन्द्र कुमार, 10 साल के प्रवीण कुमार के रूप में किया गया। घायल दोनों किशोर को आनन-फानन में ग्रामीणों ने पीएचसी बाराचट्टी ले गए.
जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।वही घटना के सूचना पर पहुँची धनगांई पुलिस आवश्यक कार्रवाई के लिए बाइक सवार को हिरासत में लेकर बाराचट्टी ले कर चली गई।