Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

चान्दन हाई स्कूल के मैदान बने शौचालय मैदान // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।

संवाददाता - पंकज मिस्त्री, बांका

चान्दन/बांका : पूरे भारत में केंद्र सरकार और राज्य सरकारें स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने में परेशान हैं। कुछ हद तक लोग सहयोग करने में तत्पर भी दिख रहें हैं।

लेकिन कुछ लोग इस अभियान की धज्जियां उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ते।इसका सबसे बड़ा उदाहरण चान्दन  हाई स्कूल की हृदयस्थली और प्रखंड मुख्यालय  के सबसे बड़े खेल  मैदान में देखने को मिल जाएगा।

लाख मना करने के बावजूद लोग नही मानते और उन्होंने  इस मैदान को शौचालय बना कर रख दिया है। अंधेरा होते ही इस मैदान में शौचालय के लिए आसपास के ग्रामीण टूट पड़ते हैं। 

सरकार की ओर से हर घर में शौचालय के लिए धन राशि भी दी गई है,वो उसका उपयोग कहां करते हैं,ये पता नही। इस खेल के मैदान  पर बच्चे और युवा,क्रिकेट ,फुटबॉल ,वॉलीबॉल आदि खेलते हैं, कुछ युवा सिपाही, आर्मी एवम दरोगा भर्ती के लिए दौड़ने का भी अभ्यास करते हैं, कोई रैली समारोह या यज्ञ आदि के लिए भी इसी मैदान का सहारा लिया जाता है।

क्या ये खेल का मैदान धीरे धीरे शौचालय मेंदान में तब्दील हो जाएगा? यहां के जनप्रतिनिधि खेल के प्रति युवाओं को सहयोग भी करते हैं लेकिन इन  चीजों पर कोई जनप्रतिनिधि का ध्यान नहीं  गया है। 

इस मैदान को गन्दगी से बचाने और वातावरण बनाने के लिए चान्दन सी.एस.ए. के कैप्टन प्रिंस कुमार, शरीफ कुमार, आदित्य गौतम, अमानत कुमार, मुकेश कुमार, मंटू कुमार, छोटू कुमार, मोहित कुमार, एवं रितेश कुमार ने सभी जनप्रतिनिधि एवम सक्षम पदाधिकारी से इस दिशा में उचित  सहयोग  के लिए मीडिया के माध्यम से अपनी बातों को रखा है। 

आशा भी रखा है कि जल्द ही इस मैदान के प्रति चान्दन के जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी ध्यान देने का कष्ट करेंगे।