Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

शराब के नशे में ग्रामीण ने बिजली जांच कर रहे जेई को पीटा, बिजली विभाग के अन्य कर्मी घायल, प्राथमिकी दर्ज। // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।

संवाददाता -निरंजन कुमार, गया
गया/डोभी। नगर पंचायत क्षेत्र के बंगलीडीह गांव के पास एक शराब के नशे में रहे व्यक्ति ,  बिजली विभाग के कर्मी के साथ  अभद्र व्यवहार एवम मारपीट का मामला प्रकाश में आया। इस सम्बन्ध मे  डोभी पुलिस ने वकीलगंज गांव के गोलू कुमार को गिरफ्तार किया है। इस घटना को लेकर डोभी जेई ब्रजराज कुमार ने स्थानीय थाना डोभी को सूचना देकर घटना से अवगत कराया। 
जेई ने बताया है की हम अपने टीम के साथ  बिजली बिल, बिल बकाया को लेकर जांच में गए थे। इस दौरान अधिक बकाया बिल को लेकर गांव मेंं बिजली कनेक्शन काटा जा रहा था। इसी क्रम में गोलू बिजली कनेक्शन काटने का पहले विरोध किया ततपश्चात अभद्र व्यवहार और बांस की फराठी से मारपीट करने लगा। इस घटना में टीम के तीन सदस्य घायल हो गए। 
जिसकी पहचान जहानाबाद( जिले के निवासी डोभी पदस्थापित जेई ब्रजराज कुमार, कर्मी महकम्पुर निवासी संजय और खरांटी निवासी अरविंद यादव घायल हो गए। जिसका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी में चल रहा है। घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया फिलहाल घटना का अभियुक्त गोलू को डोभी थाने में पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। घटना की तहकीकात की जा रही है। जांच के बाद कारवाई की जाएगी।