Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

सरायकेला पुलिस ने सड़क जाम पर बैठी महिलाओं एवं पुरुषों पर भांजी लाठियां मीडिया कर्मी को भी नहीं छोड़ा/LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
                लाठीयां भांजती  पुलिसकर्मी
                  दीगर ध्वज महतो

संवाद सूत्र-नविन चन्द्र महतो (सरायकेला)



सरायकेला जिला से सटे कुदरसाही में मंगलवार की सुबह एक 24 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया है. युवक की पहचान राजनगर थाना क्षेत्र के डुमरडिगहा पंचायत के रुगड़ीशाही गांव के रहनेवाला है। दीगर ध्वज महतो के रूप में पहचान की गई है. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया है.  मिली जानकारी के अनुसार वह घर में एकलौता बेटा था. वह किसी शोरूम में काम करता था।
दीगर ध्वज महतो की हत्या के खिलाफ परिजनों और गांववालों ने दोपहर करीब दो बजे सरायकेला-कांड्रा सड़क जाम कर दी. जिसके बाद जाम हटाने के लिए पुलिस ने सवा तीन बजे दोपहर के करीब भीड़ पर लाठीचार्ज कर दिया. प्रदर्शनकारियों में दीगर ध्वज की मां और बहन भी शामिल थीं. महिलाओं के प्रदर्शन में शामिल होने के बावजूद महिला पुलिस बल को  नहीं बुलाया गया. पुरुष जवानों ने ही महिला प्रदर्शनकारियों से खींचातानी की. पत्रकारों के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया. लाठीचार्ज के दौरान वीडियो बना रहे एक मीडिया कर्मी के मोबाइल को जहां गमहरिया थाना प्रभारी ने छीन लिया और फेंक दिया, जिससे उसका मोबाइल टूट गया. और देख लेने की धमकी भी दी।  जाम करीब दो घंटे तक चला. पुलिस ने जाम कर रहे लोगों में से पुलिस ने दो को हिरासत में भी लिया है. प्रदर्शनकारी पुलिस पर मामले की लीपापोती करने का भी आरोप लगा रहे थे. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बिना परिजनों के पहुंचे शव को पोस्टमार्टम के लिए कैसे भेज दिया गया. पुलिस कहीं ना कहीं मामले को दबाने का प्रयास कर रही है.



गम्हरिया थाना प्रभारी द्वारा न्यूज़ कवरेज करने के दौरान दो- दो मीडियाकर्मियों के साथ बदसलूकी एवं कैमरा छीनने के विरोध में जिले के पत्रकार सरायकेला थाने में थाना प्रभारी की बर्खास्तगी की मांग को लेकर कल शाम से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ हैं. अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।