Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

रामगढ़ : बस और कार की सीधी टक्कर में जलकर राख हुई कार, कार में सवार 5 लोग जिंदा जले, 1 घंटे बाद आग बुझाने पहुंची दमकल की गाड़ी / / LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।

           संवाददाता : सम्भू सेन (सराइकेला)

रामगढ़ : झारखंड के धनबाद-रांची हाइवे पर बुधवार सुबह-सुबह भीषण हादसा हुआ है। इसमें 5 लोगों के जिंदा जलने की सूचना है। घटना रजरप्पा थाना क्षेत्र के NH-23 के मुरुबंदा इलाके की है। यहां विपरीत दिशा में आ रही कार और बस की सीधी टक्कर हो गई।
इसके बाद कार में आग लग गई। आग की लपटें उठता देख बस में सवार सभी यात्री उतर कर भाग गए। जबकि कार सवार यात्रियों को निकलने का मौका तक नहीं मिल पाया। घटना के 1 घंटे बाद दमकल की गाड़ी आग बुझाने घटना स्थल पर पहुंची। कार लगभग पूरी तरह जल चुकी थी। बस का भी आधा से ज्यादा हिस्सा जल चुका है।