गया जिले के डोभी चेकपोस्ट के उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा लाखो रुपये का गांजा एक ट्रक से बरामद किया है। इसकी जानकारी देते हुए उत्पाद निरीक्षक दीपक कुमार सिंह ने बताया कि झारखंड की ओर से नारियल पानी लदा एक ट्रक डोभी की ओर आ रहा था। तभी डोभी चेकपोस्ट पर होमगार्ड के जवानों ने रुकवाया और शीघ्र ही सीसी टीवी कैमरे के सामने जांच की गई। जांचोपरांत पता चला नारियल पानी लदी डाभ के नीचे भारी मात्रा में कई बोरे में गांजा रखा हुआ है। जिसका कुल मात्रा 140 किलो ग्राम है। जप्त किये गए ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबर HR -37D/ 7783 बताया जा रहा है। उक्त ट्रक को विभाग के अधिकारियों ने इसे जप्त कर अपने कब्जे में रखा है। वही करवाई के दौरान ट्रक का चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्त में आये चालक की पहचान हरियाणा राज्य के अम्बाला स्थित अवतार सिंह का पुत्र हरप्रीत सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इसके तहत सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।


