Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

बजरकर में कुछ दिन पहले हुई गोलाबारी में नामजद 17 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार। // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।

 
संवाददाता -निरंजन कुमार, गया
गया/बाराचट्टी । कुछ दिन पहले क्रिकेट मैच के दौरान दो गुटों में कई राउंड गोली चलने एवं गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा गांव में गूंज गया था। जिसमे एक महिला सहित दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए थे। जिसके बाद बाराचट्टी पुलिस के द्वारा बजरकर गाँव में पूरा छावनी में तब्दील हो गया था। घटना के बाद दोनों पक्षो ने अपने-अपने आवेदन थाने में दर्ज कराये थे।
जिसके आधार पर बाराचट्टी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से 17 अभियुक्त को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष राम लखन पंडित ने बताया कि गुरुवार की शाम क्रिकेट खेलने को लेकर किसी बात को लेकर विवाद में दो पक्षो में बड़े लोग शामिल होकर गोलीबारी एवं मारपीट शुरू कर दिए थे। जिसमें एक महिला सहित तीन लोंगो को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 
दोनो पक्षो में जांच के दौरान मारपीट में चाँद खां एवं बबलू कुरैशी उर्फ तनु कुरैशी के साथ 15 अन्य लोगों के भी शामिल होने की बात सामने आई। जिसके बाद चाँद खां एवं बबलू कुरैशी उर्फ तनु कुरैशी के साथ अन्य 15 लोंगो को गिरफ्तार किया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार थे। पुलिस सभी को तलाश कर रही थी। शनिवार को  पुलिस ने 17 अभियुक्त को गिरफ्तार कर कागजी कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।