Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

बेटी से मिलने जमशेदपुर जा रही दंपती कार ने रौंदा। पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल//LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।

संवाद सूत्र-नविन चन्द्र महतो (सरायकेला)

सरायकेला कांड्रा मुख्य मार्ग दुगनी  पर रविवार को बाइक सवार दंपती को कार ने सामने से टक्कर मार दी। विपरीत दिशा से आ रही कार संख्या JH 05 BF 6206 और बाइक में टक्कर हो गई।  हादसे में बाइक सवार पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर रूप से जख्मी है।



 मिली जानकारी के अनुसार  दोनों अपनी बेटी से मिलने के लिए जमशेदपुर जा रहे थे। पति ने हेलमेट नहीं पहना था। मृतक की पहचान गोवर्धन लोहार (45) के रूप में की गई। गोवर्धन अपनी पत्नी सारथी लोहार (35) के साथ जमशेदपुर जा रहे थे। जमशेदपुर में रहकर उनकी बेटी मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। आज उसका एग्जाम था। दंपती की योजना थी कि एग्जाम के बाद बेटी से मिल कर वापस घर आ जाएंगे। पर इसी बीच रास्ते में वो हादसे का शिकार हो गए ।