संवाददाता - पंकज मिस्त्री, बांका
चान्दन/बांका। चान्दन उप डाकघर S. O. मे कोर बैंकिंग सेवा कार्यक्रम का उद्घाटन सम्मानित डाक अधीक्षक आर पी सिंह (भागलपुर) द्वारा फीता एवं केट काटकर किया गया। आर.पी.सिंह डाक अधीक्षक ने बताया की चान्दन एवं यहां के आसपास के ग्रामीणों को किसी भी सेवा के लिए दूर-दराज बैंक अब जाने की जरूरत नहीं है। चान्दन उप डाकघर में मोबाइल बैंकिंग, आधार इनेबल पेमेंट, डॉमेस्टिक मनी ट्रांसफर इन सारी सुविधाओं से सेवा दिया जाएगा। चान्दन उप डाकघर से सुकन्या खाता जो खुला हुआ है वह कहीं से भी अब ऑनलाइन पेमेंट जमा कर सकते हैं। कार इंश्योरेंस हो या टू व्हीलर इंश्योरेंस अब सारी सुविधा यहां के सभी आसपास के ग्रामीणों को मिलेगा। साथ ही सभी पुराने खाताधारकों को नया अकाउंट नंबर दिया जाएगा एवं एटीएम कार्ड भी उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे सभी कस्टमर को एक लाख से दस लाख तक का एक दिन में जमा निकासी कर पायेगा। बाहर के ग्राहकों को भी यहां से पच्चास हजार तक की जमा निकासी का सुविधा दिया जाएगा। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक बांका शाखा प्रबंधक गोपाल कुमार ने बताया कि यहां खुले खातों से देश के किसी भी कोने में जमा निकासी ग्राहक कर पाएगा एवं AEPS का भी कस्टमर लाभ ले सकेंगे। इस उद्घाटन समारोह में उपस्थित इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक बांका शाखा प्रबंधक गोपाल कुमार, सहायक रोहित नंदन, पोस्ट मास्टर संदीप कुमार, नीतू कुमारी, ग्रामीण डाक सेवक रविंद्र तिवारी, रविंद्र कुमार, दीपक कुमार, जैम्स हादसा, शिवलाल हांसदा आदि सभी डाक सेवक कर्मचारी मौजूद थे।


