(संवाद सूत्र-नविन चन्द्र महतो सरायकेला)
सरायकेला जिला के ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जारगोडीह गांव में झुंड से बिछड़े एक जंगली हाथी ने एक 58 वर्षीय व्यक्ति की पटक पटक कर जान ले ली.
घटना सोमवार कि शाम की बताई जा रही है. लेकिन परिजनों को इसकी ख़बर मंगलवार सुबह को हुई.मृतक की पहचान जारगोडीह गांव निवासी राम कृष्ण महतो के रूप में हुई है.
घटना की सूचना मिलते ही चांडिल रेंज के प्रभारी वनपाल राधारमन ठाकुर और ईचागढ़ थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर भी घटनास्थल पर दलबल के साथ पहुंचे और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के मृतक के परिजनों को वन विभाग की ओर से तत्काल 50 हजार रुपये नगद मुआवाजा के तौर पर दिया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं प्रभारी वनपाल राधारमन ठाकुर ने बताया कि आगे की कागजी प्रक्रिया करने के बाद बाकी के बचे साढ़े तीन लाख रुपये का मुआवाजा परिजनों को दिया जाएगा.


