Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

मथुरापुर से गया के लिए बस का संचालन शुरू, गुुरुआ विधायक ने दिखाई हरी झंडी //LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।

संवाददाता -निरंजन कुमार,गया
गया/गुरुआ । बिहार राज्य परिवहन निगम द्वारा मथुरापुर से गया के बीच बस सेवा शुरू कर दी है। मंगलवार को विधायक विनय कुमार यादव ने मथुरापुर चौराहे से परिवहन बस को हरी झंडी दिखाकर गया के लिए रवाना किया। 
इस दौरान बस को दुल्हन की तरह सजाया गया। मथुरापुर के लोग लंबे समय से मथुरापुर से गया के बीच बस सेवा शुरू करने की मांग कर रहे थे। 
जिसको ध्यान में रखते हुए बिहार परिवहन निगम ने गुरुआ गया भाया मथुरापुर के बीच बस सेवा को शुरू कर दिया है। सामाजिक कार्यकर्ता मिंटू कुमार वर्मा ने बताया गुरुआ से गया भाया मथुरापुर के बीच बस सेवा सुरू कर दी गई। 
जिसे मथुरापुर से गया जाने वाले यात्री को सुविधा होंगी। मौके पे राजद नेता सुरेंद्र यादव, चालक, जागेश्वर यादव, रौशन पासवान, राजेश यादव, वीरेन्द्र यादव, पवन वर्मा, विजय यादव, प्रदीप यादव आदि लोग उपस्थित थे।