आए दिन सर्प दंश से हुई मौत की घटना अधिक सुनने को मिल रही है ऐसा ही एक ताजा मामला गया जिला के डोभी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत नदरपुर के टोला मदनपुर में एक युवती को सांप काटने से मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक विजय मंडल के 14 वर्षीय पुत्री सोनी कुमारी बीते रात सोयी हुई थी कि ना जाने सांप कहां छिपा था कि उसे काट दिया।जब सुबह लोगों ने देखा तो सन्नाटा छा गया क्योंकि वह मर चुकी थी। लोग चाह कर भी कुछ नहीं कर पाए।इस खबर से पूरे गांव में गम का माहौल बना हुआ है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।


