Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

ईचागड़ के डुमटांड़ में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस//LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।

संवाद सूत्र-नविन चन्द्र महतो (सरायकेला)

सरायकेला जिला के  ईचागड़ प्रखण्ड के डुमटांड़ हाटतला में 09 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर एक विचार गोष्टी का भी आयोजन किया गया,मानकी श्री भानुप्रताप सिंह कि अध्यक्षता में किया गया।  इस बैठक में आदिवासी समुदायों के आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, विकास तथा राजनीतिक क्षेत्र में सफल भागीदारी हेतु विचार विमर्श किया गया| आगे की रणनीति हेतु आदिवासी समन्वय समिति का भी गठन किया गया| जिसका अध्यक्ष श्री लाल सिंह बाबू, सचिव श्री नयन सिंह मुंडा एवं संयोजक श्री देवेन्द्र मांझी को चुना गया तथा दायित्व दिया गया कि कमेटी का विस्तार यथाशीघ्र करे |इस मौके पर सुनील सिंह मानकी, राजेन सिंह मुंडा, शिक्षक अभिराम उरांव, सोड़ो पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि नयन सिंह मुंडा,  मुखिया प्रतिनिधि अभिराम हेम्ब्रम भानुप्रताप सिंह मानकी,गुरुपद मरांडी, लालदेव सिंह बाबू, दुबराज मांझी आदि के साथ लोग उपस्थित थे