संवाददाता निरंजन कुमार,गया
गया/गुरुआ । गुरुआ थाना क्षेत्र के सगाही बाजार से सोमवार को चोरों ने दुकान के सामने खड़ी एक बाइक को चोरी कर लिया।
कोंच थाना के मंझियावा गांव के संतोष यादव गुरुआ के सगाही बाजार में अपने रिश्तेदार जितेंद्र यादव से मिलने के लिए आये थे।
दुकान के सामने बाइक खड़ा कर उनके घर गए। जब वे बाहर निकले तो बाइक नहीं थी। बाइक मालिक ने गुरुआ थाना में लिखित आवेदन दिया है।


