संवाददाता- निरंजन कुमार,गया
गया प्यार और शादी की झांसा देकर प्रेमी द्वारा एक महिला के साथ 2 सालों तक यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। प्रेमिका द्वारा प्रेमी को जब कई बार कहने के बाद भी शादी से इनकार किया तो महिला न्याय की गुहार लगाने कानपुर से चलकर एसएसपी कार्यालय गया पहुंच गई. लव, सेक्स और धोखा का यह मामला कानपुर शहर के रहने वाली लड़की से जुड़ा है।जबकि युवक परैया थाना क्षेत्र का रहने वाला है। इस संदर्भ में पीड़िता महिला ने बताया कि मेरे और योगेश कुमार के बीच मंदिर में शादी रचा कर दो वर्षो से साथ रह रहे थे।पीड़िता ने बताया कि 2 साल पूर्व प्रेम-प्रसंग में वो मेरे साथ गलत काम किया है। जब उससे शादी की बात की तो एक दिन योगेश ने आकर मंदिर में मेरी मांग में सिंदूर भर दिया और कहने लगा कि आज से तुम मेरी पत्नी हो। पीड़िता द्वारा यह भी बताया गया की योगेश रेलवे के टीटी पद पर कानपुर में पोस्टिंग था।
हमलोग दो वर्षो तक पति-पत्नि की तरह रहे।
इधर एक माह पूर्व जुलाई में मेरे साथ मारपीट कर योगेश कानपुर से ट्रांसफर करवा कर गया आ गया और दूसरी शादी करने के चक्कर में है। मैं कानपुर प्रशासन की मदत ली, उसके बाद कानपुर पुलिस योगेश के घर पहुंचा जहा योगेश नही मिला। न्याय की गुहार लेकर एसएसपी गया कार्यालय के पास पहुंची। युवती ने कहा हमे जानकारी मिली कि योगेश किसी दूसरी लड़की से शादी करने वाला है।योगेश का भाई फोन से धमकी देने लगा कि तुम्हारा रेप कर दूंगा। पीड़िता के मुताबिक आरोपी योगेश गया जिले के परैया थाना क्षेत्र के मंझार गांव का रहने वाला है। युवती ने बताया कि एसएसपी कार्यालय पहुंचकर एक आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया हूं। हमें उम्मीद है कि यहां के एसएसपी हमें उचित न्याय दिलाने में मदत करेंगे। हम चाहते हैं कि जिस तरह से पहले हम पति-पत्नी के रूप में रहे थे। उसी उसी तरह आगे भी एक दूसरे के साथ रहे ,और एक दूसरे के लिए सुख दुख में हमेशा साथ रहे।


