संवाददाता -निरंजन कुमार,गया
गया जिले के शेरघाटी में खाद की कमी को लेकर किसानो ने एक जुट होकर काफी संख्या में प्रशासन के खिलाफ जीटी रोड पर घण्टो धरना प्रदर्शन किया और जमकर लोगों ने हंगामा किया जिसके चलते राष्ट्रीय राज्य मार्ग संख्या दो जीटी रोड घण्टो बाधित हुआ। मौके पर शेरघाटी थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार और सीओ ने किसान भाइयों को समझा बुझाकर किसी तरह भीड़ पर काबू पाया गया।और जीटी रोड को नियमित चालू किया गया।
इस संदर्भ में किसानो ने बताया कि हमलोगों को भरपूर मात्रा में खाद नही मिल पा रहा है जिससे धान का फसल करने में हम किसानों को काफी समस्या हो रही है। और खाद लेने के लिए दुकानों में लम्बी लाइन लगा हुआ है। तीन से चार दिन का चक्कर लगाने के बाद हमलोगों को खाद भरपूर मात्रा में नही मिल पा रहा है।और दुकानदार खाद को ज्यादा कीमतों में बेच कर अपना जेब भरने में लगे हुए हैं ।


