Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

आहर में डूबने से चौकीदार विनोद प्रसाद की हुई मौत,परिवार वालों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल। //LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।

 

 
संवाददाता -निरंजन कुमार,गया
गया-इमामगंज प्रखंड अंतर्गत कोठी थाना क्षेत्र के लावावार गांव में चौकीदार विनोद प्रसाद (उम्र 59 वर्ष) की मौत आहर में डूबने से हो गयी। बताया जा रहा है कि वह सुबह करीब 5 बजे शौच करने के लिए अकेले ही घर से कुछ दूर आहर में पर गया हुआ था। उसी क्रम में उसका पैर फिसलने से चौकीदार आहर में गिर गया। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर घर के परिजनों ने आहर के पास जाकर देखा तो आहर में चौकीदार विनोद प्रसाद पानी में डूब कर मृत पड़ा है। इसे देख गांववालों का काफी भीड़ लग गई। इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से मृत चौकीदार विनोद प्रसाद के शव वह पानी से निकाला गया। वहीं इस घटना बाद की इसकी जानकारी मृतक के परिजनों ने कोठी थाना को दी। सूचना मिलते ही कोठी थाने की पुलिस गांव पहुंचकर चौकीदार बिनोद प्रसाद के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गया मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया। वहीं इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं इस घटना के संबंध में कोठी थाना अध्यक्ष अवध किशोर कुमार ने बताया कि कोठी थाना में तैनात चौकीदार बिनोद प्रसाद को आहार में डुबने से मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि बिनोद प्रसाद कई दिनों से बीमार चल रहे थे। इसी बीच वह घर पर गया हुआ था।