Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

नदी में डूबने से तीन बच्चे की मौत पर चित्कार उठा पूरा गांव, रो-रो कर बुरा हाल परिजनों का // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
संवादसूत्र - रविन्द्र कुमार, गया
जिले के वजीरगंज प्रखंड के पत्तेड़ मंगराबा पंचायत के सुढ़नी गांव में तीन बच्चों की मौत पैमार के बंशी नाला नदी में डूबने से हो गई। तीनों बच्चे का उम्र करीब 6 साल बताया गया है।मृतक बच्चों का नाम पुष्कर कुमार, पिता संतोष यादव, अमरजीत कुमार, पिता मिंटू पासवान, सनोज कुमार, पिता रामजन्म यादव है। गौरतलब है कि तीनों बच्चा गांव के ही सरकारी स्कूल के कैंपस में खेल रहा था. अचानक बच्चे के मन में आया कि चलकर नदी में नहाते हैं। फिर क्या था बच्चे 
चल दिए पास के नदी में और नहाने के लिए फिर बारी-बारी से तीनों नहाते-नहाते नदी के गहरे पानी में जाकर डूब गया। उसके बाद एक छोटी सी बच्ची जो इस घटना को सबसे पहले देखा था। उन्होंने घटना के बारे में परिजन को जाकर बताया। तीनों बच्चों का मौत के बाद पूरा गांव में चित्कार मच गया। 
आसपास के लोग देखने के लिए भीड़ जुट गई। जैसे-जैसे लोगों के कानो में बात पहुंचा लोग सदमे में आ गए। परिजन को जैसे ही घटना की सूचना मिली आंखों से आंसू रोक नहीं पाए। साथ ही पूरा गांव में कोहराम मच गया।