संवाददाता : सम्भू सेन (सरायकेला)
जमशेदपुरःचोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एसपी जमशेदपुर ने मानगो, उलीडीह,आजाद नगर और सीतारामडेरा थाना को संयुक्त रूप से दी थी जिम्मेदारी और इस टीम को मिली बड़ी सफलता।
पुलिस ने चार मोटरसाइकिल को जप्त किया,वहीं संदीप कुमार,राजा सुंडी,बंशीधर साडिह,अकाश सिरका एवं रोहित प्रसाद को गिरफ्तार किया। एसएसपी द्वारा बनाई गई टीम मे आजाद नगर थाना प्रभारी नरेश प्रसाद, उलीडीह ओपी प्रभारी मेघनाथ मंडल, मानगो थाना प्रभारी विनय कुमार, सीतारामडेरा ओम प्रकाश राय टीम में शामिल थे।


