संवाददाता - निरंजन कुमार,गया
गया/डोभी। उत्पाद विभाग के द्वारा समेकित जांच चौकी पर सघन वाहन जांच के दौरान एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ वाहन सहित तस्कर को किया गया गिरफ्तार। इस मामले में उत्पाद विभाग के समेकित जांच चौकी पर तैनात उत्पाद निरीक्षक दीपक सिंह ने बताया गुप्त सूचना के आधार पर एक पिकअप जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर :-BR-26GB 2983 से बाराचट्टी थाना क्षेत्र के समेकित जांच चौकी डोभी के पास से लैला कंपनी कादेशी शराब का 7750 लगभग 2325 लीटर 300 एम एल का 7750 बोतल के साथ तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है
जिसकी पहचान मानसिंह,रवि रंजन सिंह, ललन कुमार सिंह,तीनों औरंगाबाद मंझौली सोनारक का रहने वाला है।इसे दिनांक 23/0 8/021 को 10:00 से 11:00 के बीच मध्य रात्रि में जांच चौकी डोभी के आबकारी विभाग के अधिकारियों के द्वारा एक पिकअप वाहन से 310 कार्टून देसी शराब के साथ पकड़ा गया।उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने गिरफ्तार किये तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्रतिबंधित अवैध शराब को लेकर जप्त किये वाहन को कब्जे में लेकर उत्पाद अधिनियम के उल्लंघन खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की करवाई की जा रही है।


