संवाददाता निरंजन कुमार,गया
गया/डोभी । राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या -2 के पिपरघट्टी जैव विविधता पार्क के समीप गणपति स्वीट्स का शुभ उद्घाटन रविवार के दिन किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग जुटे।
लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और मिठाई की अच्छी खरीदारी किए। मालूम हो की आज रक्षाबंधन का त्योहार है आज के दिन मिठाई की बिक्री बहुत व्यापक पैमाने पर होती है। गणपति स्वीट्स के प्रोपराइटर संतोष कुमार ने बताया जैव विविधता पार्क पिपरघट्टी के नजदीक कोई आस पास में मिठाई की दुकान नही है। इस पार्क में सैलानी काफी संख्या में लोग घूमने आते है।
यहां सैलानियों के लिए उत्तम व्यवस्था किया गया है। स्वीट्स के साथ लोगो के लिए चाइनीज फास्टफूड का भी यहां उत्तम व्यवस्था की गई है। उपस्थित ग्राहकों ने गणपति स्वीट्स में आकर मिठाई का
आनंद लिए बताया उत्तम क़्वालिटी का यहाँ मिठाई उपलब्ध है। इसके लिए हमलोगो को पांच किलोमीटर दूर के बाजार जाना पड़ता था। अब दूरी घट गई हैं।


