चान्दन प्रखंड मुख्यालय चान्दन एवं सुईया बाजार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव व राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के अाहान पर 18 जुलाई को राजद कार्यकर्ता द्वारा कमरतोड़ महंगाई, बढ़ती पेट्रोल, गैस और डीजल के विरुद्ध में प्रखंड स्तरीय राज्यव्यापी जन आक्रोश मार्च निकाला गया। जिसमें काफी संख्या में राजद कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय से लेकर चान्दन बाजार तक जन आक्रोश मार्च बैनर तले बढ़ते पेट्रोल के दाम को लेकर साइकिल एवं पैदल चलकर बड़ते महंगाई को लेकर प्रखंड कार्यालय से लेकर चान्दन बाजार तक जमकर नारेबाजी किया। जिसमें मौजूद राजद कार्यकर्ता
पूर्व प्रमुख पलटन यादव, जिला महासचिव मिठन यादव, प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव, प्रखंड प्रधान महासचिव आशुतोष कृपा मूर्ति, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष तुलसी रजक, शिव शंकर शर्मा, पंचायत समिति सदस्य खुर्शीद आलम, गेंदा लाल यादव, बैजनाथ यादव, शैलेंद्र यादव, पवन यादव, एवं सैकड़ों राजद कार्यकर्ता जन आक्रोश मार्च में पूर्व विधायक रामदेव यादव के साथ शामिल थे।


