Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

दबंग ने ट्रैक्टर चालक को पिस्तौल के बट से प्रहार कर किया घायल, भीड़ देख फायरिंग कर निकल गया. //LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
संवाददाता -निरंजन कुमार, गया

गया शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र में रविवार को संगम चौक के समीप एक दबंग ने ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। जब भीड़ जुटी तो फायरिंग कर भाग गया। घटना को लेकर डेल्हा थाना में कांड दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी हॅै। इस क्रम में घटनास्थल के समीप से पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। आरोपित पुलिस की पकड़ से दूर है।
बताया गया कि डेल्हा थाना अंतर्गत संगम चौक के समीप ईंट गिराकर ट्रैक्टर चालक लौट रहा था। इसी क्रम में शिशु नाम के किसी दबंग ने उसे रोका और वाहन को धीरे चलाने की नसीहत देने लगा और यही उसके लिए नसीहत देना महंगा पड़ गया। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोपी ने ट्रैक्टर चालक को पिस्तौल के बट से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना को देख वहां पर रहे लोगों की भीड़ जुटने लगी तो
भीड़ देख फायरिंग किया और भाग निकला। सूत्रों की माने तो भीड़ जुटता देख दबंग भागने की कोशिश करने लगा। इस बीच उसने 2-3 राउंड फायरिंग की और उसी की आड़ में भागने में कामयाब हो गया। डेल्हा थानाध्यक्ष बबन बैठा ने पत्रकार को पूछने पर बताया है कि ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट की गई है। फायरिंग की बात भी सामने आई है, जिसकी जांच चल रही है। एक खोखा बरामद किया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।