Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

जन अधिकार युवा परिषद के जिला अध्यक्ष ओम यादव के नेतृत्व में जाप युवा परिषद के जिला कार्यालय में 5 सूत्री मांगों को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता 48 घंटों के भूख हड़ताल पर हैं । //LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
संवाददाता निरंजन कुमार, गया
आज जन अधिकार युवा परिषद के जिला अध्यक्ष ओम यादव के नेतृत्व में जाप युवा परिषद के जिला कार्यालय में 5 सूत्री मांगों को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता 48 घंटों के भूख हड़ताल पर हैं । ओम यादव ने कहा कि हमारी सरकार से पांच मुख्य मांगे हैं - 
1 लगातार बढ़ती महंगाई पर सरकार रोक लगाए और डीजल पेट्रोल के दाम कम करें।
2 बिहार बाढ़ प्रभावित जिलों में सरकार जनता के लिए राहत कार्य चलाए ।
3 सरकार ओबीसी आरक्षण जारी रखें। 
4 सरकारी संस्थाओं के निजीकरण पर सरकार रोक लगाएं। 
5 जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय पप्पू यादव जी की अविलंब रिहाई कराई जाए।
 इस बढ़ती महंगाई के कारण जनता अस्त व्यस्त हो गई है। छोटी-छोटी जरूरतों की पूर्ति के लिए जनता को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। बाढ़ के कारण न जाने कितने गांव अपना अस्तित्व बचाने की संघर्ष कर रहे हैं। जबकि उन गांवो का संपर्क उनके जिला मुख्यालय से टूट चुका है। इसलिए हम और हमारी पार्टी सरकार से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द बाढ़ प्रभावित जिलों में पर्याप्त राहत कार्य चलाएं। यह सरकार बहरी तो थी ही लेकिन लगता है कि अब नीतीश सरकार अंधी भी हो चुकी है इसलिए उन्होंने बिना किसी कसूर के माननीय पप्पू यादव पर झूठे आरोप लगाकर उन्हें जेल में कैद करके रखा है। अगर पप्पू यादव जी रिहा हो जाते तो आम जनता को बहुत राहत मिलता। लेकिन नीतीश सरकार के शासन में जनता को आराम नहीं मिल रहा है बल्कि जनता बहुत सारी समस्याओं को झेल रही है। इसलिए हम सरकार से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द हमारी मांगों को पूरा करें नहीं तो पार्टी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। 

इस मौके पर जाप प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल प्रसाद यादव, नगर अध्यक्ष शोभित सिन्हा, जिला महासचिव रामजी कुमार यादव, अर्जुन यादव, युवा प्रदेश सचिव सुधीर कुमार यादव, गौतम कुमार, जितेंद्र साव ,मुन्ना कुमार, प्रकाश कुमार, भोला यादव, अमित यादव, कृष्ण चंद्रवंशी , सुबोध कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।