संवाददाता - निरंजन कुमार , गया
मानव रक्षा अभियान के रक्तवीरों के सेवा भाव किसी फरिश्ते से कम नहीं आका जा सकता है। सेवा करने का जज्बा ऐसा की तेज तूफान हो या वारिश किसी जरूरतमंद इन्सान को ब्लड की आवश्यकता पढ़ने पर शेरघाटी से 40km दूर अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल ब्लड बैंक गया में अपना रक्त देकर किसी का जान बचाने अक्सर पहुंच जाते हैं। बोधगया , नेउतापुर की रहने वाली मरीज सुनीता कुमारी, जिनका ब्लड ग्रुप बहुत ही कम मिलने वाला रेयर ब्लड ग्रुप B Negative है ने पांच दिन पहले ही एक नवजत शिशु को जन्म दिया। प्रसव के बाद उक्त महिला की हीमोग्लोबिन मात्र 2 ग्राम हों गया, जिससे कि मरीज कि स्थिती बहुत ही चिंताजनक बन गई थी। मरीज के परिजनों में किसी का ब्लड ग्रुप नहीं मैच कर पा रहा था। जिसके कारण महिला के परिजन पांच दिन काफी परेशान थे। जिसकी सूचना अमित कुमार ने मानव रक्षा अभियान के अध्यक्ष सह संस्थापक कवि मुकेश को मोबाईल पर सम्पर्क कर दी। उन्होंने बिना वक्त गंवाए B Negative के रक्तवीर साथी राहुल कुमार को रक्तदान कर सहयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कवि मुकेश के साथ तेज वारिस में भींगते हुए शेरघाटी से 40 km दूर अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल ब्लड बैंक गया में जा कर अपने जीवन का दूसरा रक्तदान सुनिता देवी को एक यूनिट ब्लड उपलब्ध करवा कर जीवन बचाने हेतु सहयोग किया। वहीं गया चंदौती के रहने वाले 53 वर्षीय अनिल कुमार जिनका ब्लड ग्रुप A Positive है को बबाशीर हो जाने के कारण पखाना के रास्ते काफी ज्यादा ब्लड निकल जाने के कारण उनका हीमोग्लोबिन 5 gm हो गया था, जिनका ईलाज अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। उक्त मरीज के परिजन ने भी कवि मुकेश से एक यूनिट A Positive ब्लड उपलब्ध करवा कर सहयोग करने का आग्रह किया। कवि मुकेश ने दीपक कुमार के ब्लड डोनर कार्ड के माध्यम से एक यूनिट A Positive ब्लड अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल ब्लड बैंक गया में स्वयं जाकर उपलब्ध करवा कर सहयोग किया। इसी क्रम में मानव रक्षा अभियान के अध्यक्ष ने ब्लड बैंक के बोर्ड पर अंकित हर ब्लड ग्रुप के कितने ब्लड उपल्ब्ध है को जानने को देखा तो पाया।A Positive ब्लड 11बैग,B Positive ब्लड 11 बैग और 2यूनिट A Negative ब्लड 2 बैग ही ब्लड बैंक में मौजूद है,और बाकी ब्लड ग्रुप के ब्लड शून्य है। इस पर कवि मुकेश ने O Positive ब्लड ग्रुप के रक्तवीर दीपक कुमार जो अभी वर्तमान में कोंच ब्लॉक में कार्यरत हैं को मोबाइल पर सम्पर्क कर रक्तदान करने का आग्रह किया। जिससे की किसी जरूरतमंद लोगों का जीवन बचाया जा सके। कुछ दिन पहले कवि मुकेश और राजकुमार जी के ब्लड डोनर कार्ड के माध्यम से शेरघाटी नूतन नगर शेरघाटी की ही रहने वाली कैंसर पीड़ित मरीज चम्पा देवी को दो यूनिट A Positive ब्लड उपल्ब्ध करवा कर जीवन बचाने हेतु सहयोग किया गया। कुछ दिन पहले शेरघाटी में ही बाइक से मुंशी टोला के रहने वाले 17 वर्ष के Md राजू को एक्सीडेंट हों जानें के कारण पैर बुरी तरह से तीन जगह टूट चूका है। जिसे दो यूनिट B Positive ब्लड परिजनों को जागरूक कर रक्तदान कर सहयोग करने को प्रेरित किया गया। और आवश्यकता पड़ने पर उक्त मरीज के परिजनों ने भी कवि मुकेश से एक यूनिट B Positive ब्लड उपल्ब्ध करवा कर सहयोग करने का आग्रह किया, जिनका ईलाज डॉ. आशीष कुमार के निजी क्लिनिक गोला बाजार में चल रहा है। कवि मुकेश ने रामचन्द्र कुमार के ब्लड डोनर कार्ड के माध्यम से एक यूनिट B Positive ब्लड उपल्ब्ध करवा कर सहयोग किया। इस तरह से मानव रक्षा अभियान के द्वारा प्रतिदिन किसी न किसी जरूरतमंद व्यक्ति को समय पर ब्लड उपलब्ध करवा कर सहयोग निरंतर जारी है।


