मोहड़ा प्रखंड क्षेत्र के तपस्वी नगर में शुक्रवार को भीमराम अंबेडकर के प्रतिमा के सामने कांग्रेस पार्टी के मोहड़ा प्रखंड अध्यक्ष मो. शहबाज के नेतृत्व में डीजल,पेट्रोल,गैस तथा सरसो तेल के बढ़ते मूल्य वृद्धि के खिलाफ थाली ताली पीटकर प्रदर्शन किया गया। लोगों ने थाली बजाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया। ” यह देखो मोदी का खेल 200 रुपैया कड़ुआ तेल। रोको मंहगाई , बांधो दाम , नहीं तो होगा चक्का जाम। जब से भाजपा सरकार आई है,कमर तोड़ मंहगाई लाई है ” का नारा लगाया। इस प्रदर्शन में सुपेंद्र कुशवाहा , मो.रशीद , अशोक राजवंशी , लीला देवी, हरी चौहान, के साथ कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।


