संवाददाता - निरंजन कुमार,गया
आरपीएफ पोस्ट कोडरमा ने पहाड़पुर स्टेशन के सामने संचालित गुप्ता टूर एंड ट्रेवल्स में छापेमारी कर अवैध e-ticket का धंधा करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक सुमित कुमार (35 वर्ष) पिता – द्वारीका प्रसाद , पहाड़पुर गांव के ही रहने वाला बताया जा रहा है । आरपीएफ कोडरमा निरीक्षक जवाहर लाल ने बताया कि हाजीपुर मुख्यालय से मिली सूचना के बाद सीनियर डीएससी धनबाद मंडल के निर्देशन में ये कार्यवाई की गई है। मुख्यालय से मिली सूचना के बाद गुप्ता टूर एंड ट्रेवल्स में छापेमारी किया गया इस दौरान जिस ईमेल आईडी और मोबाइल न. की सूचना प्राप्त हुई थी वो आईडी दुकानदार के कंप्यूटर में पाया गया। साथ ही दुकानदार सुमित कुमार के कंप्यूटर में कुल 6 पर्सनल आईडी भी पाया गया जिससे कुल 13 रेलवे ई-टिकट पाया गया ,सभी ई-टिकट को जब्त कर लिया गया है।
उपनिरीक्षक अंकुर कुमार ने बताया कि सभी जब्त टिकट का अनुमानित कीमत 34005 है। जिसपर दुकानदार ने प्रत्येक टिकट पर 400 से 500 रुपया अधिक राशि लेने की बात स्वीकार करते हुए बताया कि सभी टिकट जरुरतमंद यात्रियों के लिए काटे गए है। उन्हीने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला अवैध कारोबार का पाया गया है। सभी टिकटो के साथ उपकरण जब्त कर लिया गया है।
वही युवक के विरुद्ध आरपीएफ पोस्ट कोडरमा में अपराध संख्या 91/2021 U/S 143 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। छापेमारी दल में रोहित प्रताप सिंह , आरक्षी सुनील कुमार यादव, आरक्षी विकास कुमार मिश्रा सभी रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट कोडरमा के बल सदस्य साथ आरक्षी सर्वजीत राय व आरक्षी शशिकांत तिवारी दोनों अपराध आसूचना शाखा धनबाद शामिल रहे।


