Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

पिकअप वैन ने फुटपाथ पर चल रहे दो व्यक्ति को धक्का मारा, दोनों हो गये घायल, गुस्साएं ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया हंगामा // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।


संवाददाता -निरंजन कुमार ,गया

गया/शेरघाटी । शेरघाटी-गया भाया चेरकी रोड स्थित गुरुआ थाना क्षेत्र के सगाही गांव के समीप एक पिकअप वैन ने फुटपाथ पर चल रहे दो व्यक्ति को कुचल दिया जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गुस्साएं ग्रामीणों ने गया-चेरकी मार्ग 2 घंटे तक जाम कर दिया। 
घटना की सूचना मिलते ही गुरुआ और शेरघाटी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर लोगों को समझाने बुझाने का काम किया। स्थानीय ग्रामीणों का एक समूह ने मोटरसाइकिल से पीछा करते हुए पिकअप को शेरघाटी थाना के कमात गांव के समीप पकड़ लिया। फिर पिकअप चालक विक्रम कुमार को बंधक बना लिया गया। लेकिन संयोग रहा कि पुलिस मौके वारदात पहुंच कर चालक को अपने कब्जे में ले लिया. 

तत्पश्चात उसे थाना ले जाया गया है। इधर घायलों को स्थानीय बाजार में स्थित निजी क्लीनिक पर प्राथमिक इलाज कराते हुए मगध मेडिकल गया इलाज के लिए भेजा गया है। घायलों की पहचान गुरुआ थाना क्षेत्र के सगाही गांव के राजेश यादव व अनिल रजक के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों व्यक्ति सड़क से सगाहि बाजार की ओर किनारे से बात करते हुए चले जा रहे थे। तभी गया कि ओर से आ रही पिकअप वैन जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BRO1GK 4637 है। दोनो व्यक्ति को कुचलते हुए भागने लगा। 

हादसे में एक व्यक्ति का बायां पैर की हड्डी टूट गया है. वही दूसरे व्यक्ति का दायां पैर का हड्डी चकना चूर हो गया है। पिकअप वैन को पकड़ने के लिए मोटरसाइकिल से पीछा किया गया। तभी पिकअप वैन का पीछा करते हुए कमात गांव के पास से पकड़ लिया गया। हालंकि पीछा कर रहे पिकअप वैन ने मोटरसाईकिल सवार को भी झटका दिया है। जिसमें उसे हल्की चोट आई है। लेकिन मोटरसाईकिल पूरी तहर क्षतिग्रस्त हो गया है। पिकअप पकड़े जाने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मार पीट कर पिकअप चालक विक्रम कुमार को बंधक बना लिया।

मौके पर शेरघाटी एवं गुरुआ पुलिस पहुंच कर मामला को शांत कराई। शेरघाटी थाने के एसआई राम पुकार चौधरी ने बताया कि मामले को शांत कराया गया है। वही गुरुआ थाने की पुलिस ने बंधक बना पिकअप चालक विक्रम कुमार को मुक्त कर गुरुआ थाने ले आई है। इधर घायलों को मगध मेडिकल अस्पताल गया भेज दिया गया है। गुरुआ थाना अध्यक्ष दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर पिकअप चालक को सुरक्षित कर लिया गया है।