संवाददाता- निरंजन कुमार, गया
गया। रविवार को पटवा बुनकर आरोग्य ट्रस्ट के तत्वावधान में एकदिवसीय मासिक धर्म स्वच्छता प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. प्रशिक्षक श्रीमती जागृति किरण ने प्रशिक्षण में सैकड़ों लड़कियां एवं महिलाओं को बताया कि मासिक धर्म के दरमयान शारीरिक बदलाव एवं रक्तस्राव एक प्राकृतिक कारण है.
जिससे घबराने कि जरूरत नहीं होती है. मासिक चक्र के दौरान सेनेटरी पैड" इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित भी किया. कार्यशाला में नि:शुल्क सेनेटरी पैड का वितरण किया गया.
संस्था की ओर से मौके पर मौजूद बुद्धदेव प्रसाद CA ने कहा कि सामाजिक उत्थान के लिए मैं सदैव तत्पर हूँ और भविष्य में भी जनकल्याण का कार्य करता रहूँगा. संस्था के सदस्य सूरज ने मगध उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गाँधीजी नगर, कुजापी के प्राचार्य प्रवीण रंजन गाँधी को कार्यशाला आयोजन करवाने के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया।


