संवाददाता- निरंजन कुमार, गया
गया/गुरारू। जिले के गुरारू प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत डीहा के महिला मुखिया सुनिता देवी के द्वारा ग्राम डीहा गांव के मध्य विद्यालय के प्रांगण में मेडिकल कैंप लगवा कर पंचायत वासीयों को मेडिकल चेकअप एवं इलाज कराया गया.
इस मेडिकल कैंप में सैंकड़ों महिला-पुरुष मरीजों ने अपना ईलाज करवाया। मरीजों के बीच दबाईयों का भी वितरण किया गया। इस कैंप में गया शहर से आये महिला पुरूष डॉक्टरों ने सैंकड़ों ग्रामीण मरीजो के विभिन्न रोगों का इलाज किया।
इस कैंप में E.C.G. तक की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। ग्रामीण तेज बारिश में भी इलाज के लिए ड़टे रहे। गौरतलब है कि डीहा मुखिया सुनिता देवी, जाप जिलाध्यक्ष विनोद कुमार महतो उर्फ मरांडी की पत्नी हैं।


