न्यूज़ डेस्क : साहब, बेटी के नाम से किसी ने फर्जी आईडी बना ली है। उसके फोटो भेजकर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। यही नहीं उसके परिवार का नंबर भी किसी ने सोशल मीडिया पर साझा कर दिया है। इस वजह से आधी-रात को उसके घर पर धमकी भरे फोन आ रहे हैं। फोन करने वाले लोग गंदी-गंदी बातें करते हैं। यह मामला है भागलपुर जिले का है। तिलकामांझी थाना क्षेत्र के बैंक कॉलोनी तुलसीनगर की रहने वाली महिला ने थाने में केस दर्ज कराया है। महिला ने बताया है कि उनकी बेटी एक ऑनलाइन क्लास ग्रुप में पढ़ाई करती है। उसी ग्रुप में गया का रहने वाला अमित नाम का लड़का भी है।
महिला ने पुलिस को बताया है कि उस लड़के ने उनकी बेटी के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बना ली है। उनकी बेटी के नाम से लोगों से बात कर रहा है और अश्लील फोटो भेज रहा है। महिला कहना है कि उस लड़के की इस हरकत से उन लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। महिला ने यह भी बताया है कि उस लड़के ने उसके परिवार का मोबाइल नंबर भी ग्रुप के सदस्यों को दे दिया है जिस वजह से आधी रात में उनके मोबाइल पर कॉल और मैसेज आते रहते हैं। महिला ने यह भी बताया है कि कई नंबरों से धमकी भरे कॉल भी आ रहे हैं। फोन करने वाले लोग उसकी बेटी को लेकर गंदी-गंदी बातें करते हैं। पुलिस ने आरोपी लड़के के मोबाइल नंबर की जांच शुरू कर दी है।


