Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

नालंदा में 14 साल की किशोरी के साथ गैंगरेप, 6 लोगों ने की दरिंदगी, बेहोश छोड़कर भागे // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
न्यूज़ डेस्क : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जिले नालंदा से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 14 साल की एक लड़की के साथ दरिंदगी की इंतहा की गई है। किशोरी के साथ छह युवकों ने रेप किया और बेहोशी की हालत में उसे छोड़कर फरार हो गए। मामला जिले के बेन थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। 

घटना के बारे में बताया कि मंगलवार को किशोरी शौच के लिए खेत गयी हुई थी। इसी बीच पूर्व से घात लगाये गांव के ही 6 युवकों ने उसका मुंह बंद कर लिया और पास के एक सुनसान मकान में ले जाकर रेप किया। इधर जब काफी देर तक किशोरी घर नहीं लौटी तो परिजन खोजबीन करने लगे। वह गांव के ही एक मकान में बेहोशी की हालत में मिली। होश में आने पर किशोरी ने रोते रोते छह युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया।

गांव में हुई गैंगरेप की बड़ी घटना की सूचना मिलते ही बेन थानाध्यक्ष जयकिशुन कुमार ने अपने दल के साथ घेराबंदी कर सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया और किशोरी को मेडिकल के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। इस घटना के बाद गांव में तनाव देखा जा रहा है। पुलिस एहितयात के तौर पर गांव में कैम्प कर रही है।