Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

भागलपुर में मैट्रिक के छात्र की गोली मारकर हत्या, स्कूल में फेंकी लाश // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
न्यूज़ डेस्क : बिहार के भागलपुर जिलान्तर्गत विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के रेकाबगंज में किराये के मकान में रहने वाले मैट्रिक के छात्र कुंदन कुमार की हत्या कर जगलाल हाई स्कूल परिसर में अपराधियों ने फेंक दिया। उसका शव स्कूल परिसर में पीछे की तरफ फेंका हुआ था, जहां लोगों का आना-जाना नहीं होता। गुरुवार सुबह शव मिलने पर उसका पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस का कहना है कि उसकी कनपटी में गोली मारी गयी है। कुंदन मूल रूप से बांका जिले के अमरपुर स्थित सलेमपुर का रहने वाला था।
वह अगले साल मैट्रिक की परीक्षा देने वाला था। 

कुंदन के फुफेरे भाई विकास कुमार ने बताया कि बुधवार शाम लगभग साढ़े छह बजे कुंदन घर से निकला था। उसके बाद वह नहीं लौटा। हालांकि लोगों का कहना है कि रात साढ़े आठ बजे तक उसे देखा गया था। विकास ने बताया कि उसके नहीं लौटने पर बुधवार रात 12 बजे तक उसे खोजा गया पर पता नहीं चला। गुरुवार सुबह स्कूल परिसर में शव होने का हल्ला हुआ तो जाकर देखा तो कुंदन का शव जलकुंभी में पड़ा था। जिस जगह छात्र का शव पड़ा था वहां से लोगों का आना जाना नहीं है। वहां इसी वजह से शव फेंका गया होगा कि किसी की नजर नहीं पड़े और कुछ दिनों में शव की स्थिति खराब हो जाये।