Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

सावधान? बिहार के इस जिले में आया बाढ़ का पानी, गांव में घुसे चार मगरमच्छ // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
न्यूज़ डेस्क : बिहार में बारिश के चलते गई जिलों की नदियों उफान पर हैं। नदियों का जलस्तर बढ़ने से पानी गांव में घुसने लगा है। कई गांव में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। इन दिनों बाढ़ के पानी के चलते कीड़े-मकोड़े भी निकल रहे हैं। यही नहीं बाढ़ के पानी में कुछ जगहों पर मगरमच्छ भी आ गए हैं। मोतिहारी जिले के पहाड़पुर गांव में चार मगरमच्छ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। जानकारी के अनुसार गंडक नदी में बाढ़ पानी बढ़ने से पहाड़पुर के मझरिया पंचायत के भरवलिया गांव वार्ड नंबर-6 में चार मगरमच्छ घुस आए हैं। माना जा रहा है कि यह मगरमच्छ बाढ़ के पानी के साथ आए हैं। भारी तादाद में गांव के अंदर घूम रहे मगरमच्छों को देखकर लोगों को अपनी जान का खतरा सताने लगा है। इसको लेकर ग्रामीणों में भी दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों ने गांव में मगरमच्छ होने की सूचना वन विभाग को दी। इसके बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम तुरंत गांव पहुंची। 

बंजारिया ब्लॉक के दुधौरा नदी का मनरेगा बांध 15 फुट में ध्वस्त,बाढ़ का कहर तेज
पिछले 15 घंटे तक लगातार हुई बारिश से नदियों के उफनाने से कई ब्लॉक में बाढ़ का कहर बढ़ गया है। बंजारिया ब्लॉक के फुलवार उत्तरी पंचायत के जट वा के पास दुधौरा नदी का मनरेगा बांध 15 फुट में ध्वस्त हो गया है। इससे आस पास के खेतों में तेजी से पानी फैल रहा है। सुगौली ब्लॉक के अधिकांश गांव बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं। नगर पंचायत बाढ़ से घिर गया है। पताही ब्लॉक के आधा दर्जन गांवों में बागमती व लाल बकेया नदी में उफान से बाढ़ का पानी फैल गया है। आदापुर के बगही बख्तौरा गांव बाढ़ से घिर गया है। गंडक व बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी है। गंडक बराज ने 2,12,200 क्यूसेक पानी छोड़ा है। हालांकि जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है।