Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

जगजीवन महाविद्यालय गया के प्राचार्य सैयद शौकत अली के प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि एवं शत शत नमन। //LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
 
संवाददाता- निरंजन कुमार, गया
समता पार्टी के संस्थापक सदस्य सह जनता दल यू के वरिष्ठ नेता एवं जगजीवन महाविद्यालय गया के प्राचार्य सैयद शौकत अली के प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि एवं शत शत नमन करते हुए जनता दल यू के नेता विनोद कुमार ने बताया कि आज ही के दिन 2020 में उनका निधन गहरी बीमारी के चलते हो गई थी। सैयद शौकत अली समता पार्टी के निर्माण काल से अपनी सक्रियता के साथ संगठन की मजबूती के साथ-साथ माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने में लगे रहते थे। माननीय मुख्यमंत्री श्री कुमार कई सार्वजनिक कार्यक्रम के माध्यम से अपने संबोधन में शौकत साहब को बड़े भाई कह कर संबोधित करते थे। समता पार्टी के निर्माण काल में शौकत साहब के घर पर नीतीश जी रणनीति बनाने के लिए आते रहते थे। श्री कुमार ने बताया कि शौकत साहब के निधन से सबसे ज्यादा क्षति व्यक्तिगत रूप से मुझे हुई है।
उन्होंने मेरी पहचान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कराएं। छात्र एवं राजनीतिक जीवन में हर कदम पर मार्गदर्शक के रुप में खरा उतरने का काम किए हैं।
सैयद शौकत अली के प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में राम कुमार मेहता जोगेंद्र सिंह कुशवाहा, डॉ अरविंद कुमार सिंह, बलदेव प्रसाद, प्रोफेसर सुरेश प्रसाद, प्रोफेसर कृष्णनंदन यादव, प्रोफेसर विकास मोहन सहाय,भोला चौधरी, मंजीत सिंह सलूजा,क्षीतीज मोहन सिंह,वरूण कुमार सिन्हा,श्रवण केवट, इंद्र ठाकुर, रामानंद शर्मा, राजकुमार अकेला, दिनेश ठाकुर, रिंकू देवी, विकास कुमारी, हरी साव, शम्भू शर्मा, राजीव केवट, विकास चंद्रवंशी, रामदेव चौहान, अशोक शर्मा, राजेश रजक, मालती देवी, जुगल पासवान, सरस्वती देवी, रौशन पटेल व अन्य है।